हल्द्वानी में सड़क हादसे में तीन की मौत

ख़बर शेयर करें

किसे पता था कि मां के लिए उठाया गया कदम ही आखिरी सफर बन जाएगा। बिलासपुर में कैंसर से लड़ रही मां की तिमारदारी के लिए निकला एक परिवार सड़क हादसे की भेंट चढ़ गया। सोमवार देर रात हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो और आल्टो कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आल्टो के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में पहली बार टेलिस्कोप से होंगे चंद्रमा और शनि ग्रह के दर्शन

जानकारी के मुताबिक, बनभूलपुरा लाइन नंबर 17-18 निवासी हाफिज साजिद (26) की मां अख्तरी बेगम कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज बिलासपुर में चल रहा है। सोमवार की रात करीब 9 बजे शाजिद अपनी रिश्तेदार शाहजहां (46), अफसरी (73), मुस्कान और जाहिद के साथ आल्टो कार से मां की तिमारदारी के लिए निकले थे। बिलासपुर में मां का हालचाल लेने के बाद वे आधी रात को घर लौट रहे थे,

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page