तीन किलो चरस एसटएफ ने पकड़ी

ख़बर शेयर करें

एस टी एफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड का नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा है। एसटीएफ ने फिर दो नशा तस्करों गिरफ्तार किया है। इस बार एएनटीएफ ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग–तस्कर व एक अन्य तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आरबी. चमोला के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना रायपुर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्रअंतर्गत, तपोवन रोड के पास से एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर धर्मराज धामी पुत्र हरी लाल निवासी नेपाल उम्र 43 वर्ष तथा अभियुक्त आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम नेगर थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 20 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3 किलो 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। मौके से दो चरस् तस्कर नीरज कठैत व सौरभ चौहान भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे थे, गिरफ्तार अभी तो द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेपाल से लेकर आते हैं ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page