सड़क हादसे में तीन की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में आज शाम दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन घायलों को एसडीआरएफ ने बाहर निकाला। के पुलिस के अनुसार आज 15 सितंबर 2023 को एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना में एक ओमनी कार यूके 10टीए-0941 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जिसमें 06 लोग सवार थे। यह वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया था। जिसमें 03 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी व 03 घायल अवस्था में थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, डीडीएमए, क्यूं आरटी इत्यादि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 03 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया व अन्य 03 मृतकों के शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग पर पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायलों में आदित्य रावत श्री रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी, दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी, रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी शामिल हैं। इस घटना में इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी, कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी, आशा देवी पत्नी श्री मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page