दर्पण समिति द्वारा “राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान २०२३-२४” के अंतर्गत ग्राम पंचयात स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों का न्याय पंचायत स्तर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक महिला चेतना उपवन गेठिया में न्याय पंचायत ज्योलिकोट में संपन हुआ ।जिसमे ग्राम पंचायत ज्योलिकोट, सडीयाताल, भालयुति, ज्योली, भूमियाधार, गेठिया, बेलवखान , देवीधुरा, वोहरा गांव, नैसीला, बेल, चोपड़ा के सभी वार्ड सदस्य, आशा आगनवाड़ी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग लिया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बिनवाल, उद्यान विभाग और कृषि विभाग के प्रतीनिधियो ने भी प्रशिक्षण में अपने अपने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं और नियोजन साथ ही बेहतर ग्राम पंचायत में विभाग के बारे में बताया। दर्पण संस्था के मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को जी. पी. डी. पी. को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करना, पंचायतों के राजस्व के स्वयं के स्त्रोत (OSR) तथा विभिन्न विभागों के साथ पंचायत विकास योजनाओं का अभिसरण, वाइब्रेन्ट ग्राम सभा आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही संस्था निदेशक एवं प्रशिक्षक विभु कृष्णा ने विभिन्न सफल कहानियों और खेल के माध्यम से पंचायत विकास योजना बनाने में थीम आधारित नियोजन को शामिल कर गांव को आदर्श और उन्नत ग्राम की ओर सोचने पर प्रेरित किया। गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका युक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, जल पर्याप्त गांव, सुशाशन युक्त गांव,आत्म निर्भर और बुनियादी ढांचा युक्त गांव,सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव और महिला हितैषी गांव बनाने की ओर बढ़ने पर बल दिया।पंचायत में बाल सभा, महिला सभा, और इनके सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर गोष्ठी जागरूक परक कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर पर भी जोर दिया। इसके अलावा स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी टीम बनाकर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर ज्योलिकोट की प्रधान शशि, गेठिया के प्रधान अमित , भलयूति की प्रधान रजनी रावत ने भी गांव के विकास पर साथ ही समस्या पर अपने विचार रखे और प्रशिक्षण के तरीके की सराहना की। खासतौर पर सफल गांव की डॉक्यूमेंट्री फिल्म से सब काफी प्रभावित और प्रेरित हुए। संस्था के प्रशिक्षक और सपोर्टिंग स्टाफ विमला, संजय लाल साह, सुरेंद्र जनौटी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

