भवाली बाजार में घुम रही तीन गायें गोसदन भेजीं

ख़बर शेयर करें

आवारा गोवंश के खिलाफ अभियान, तीन गायें गोसदन भेजीं
भवाली। नगर में आवारा गोवंश की बढ़ती समस्या को देखते हुए गौ रक्षक टीम और नगर पालिका परिषद की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को टीम ने नगर क्षेत्र में घूम रही तीन आवारा गायों को पकड़कर गोसदन बाजपुर भेजा।
गौ रक्षक टीम के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार के नेतृत्व में कमल नाथ गोस्वामी और अंकित कुमार ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान चलाया। टीम ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित तरीके से पकड़कर गोसदन भेजने की कार्रवाई की।
टीम के सदस्यों ने बताया कि आवारा गोवंश के कारण सड़क पर दुर्घटना और यातायात बाधित होने की आशंका बनी रहती है। अभियान का उद्देश्य गोवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page