नैनीताल मल्लीताल क्षेत्र में एक महिला पत्रकार ने दो युवकों पर उसको धक्का देने व धमकी देने का आरोप लगाया है। मल्लीताल निवासी पत्रकार ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि वह बीते शनिवार को डीएसए मैदान से पंत पार्क की ओर जा रही थी। वह अपने मोबाइल से फ़ोटो क्लिक कर रही थी। तभी दो युवकों ने उसको धक्का मार दिया। साथ ही कैंचीं धाम वाली खबर डिलीट करने के साथ उसको व उसके बेटे को मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा है कि धमकी से उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते वह युवकों को ठीक से नहीं देख पाई और युवक मौके से फरार हो गए। उसने खुद को व उसके बेटे को जान का खतरा बताते हुए एक व्यक्ति पर आरोप लगाए है। एसआई प्रियंका मौर्य ने बताया कि मामले में दो अज्ञातों के खिलाफ जांच की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

