भाजपा बूथ अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पुलिस को सौपी तहरीर

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ के भाजपा बूथ अध्यक्ष गोपाल सिंह जीना ने मारपीट मामले में पुलिस को तहरीर सौपी है। तहरीर लिख कहा है कि वह 24 मई को देर शाम नथुवाखान बाजार से घर आ रहे थे। गुलाबघाटी के पास एक दुकान में पहुँचा तो वहां पर कुछ लोग आए और गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा कि में वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। कहा कि वहां कई लोगो ने वारदात को देखा। कहा अब मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। अगर मुझे मेरे परिवार को कुछ हुआ तो जिम्मेदारी इन्ही लोगो की रहेगी। कहा पिछले दिनों मैंने खनन कार्य रुकवाया उस वक्त भी डंपर से दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय खेलों में आरुषि नेगी ने जीता स्वर्ण पदकअंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान
Ad Ad

You cannot copy content of this page