धारी क्षेत्र के शिक्षकों को डिजिटल अरेस्टिंग के नाम पर धमकी

ख़बर शेयर करें

धारी क्षेत्र के शिक्षकों को एक अनजान व्यक्ति की ओर से डिजिटल अरेस्टिंग के नाम धमकाया जा रहा है। अनजान व्यक्ति मोबाइल फोन से शिक्षकों को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर धमका रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

शिक्षकों का कहना है कि उक्त व्यक्ति 40 से अधिक शिक्षकों को फोन पर डरा चुका है। महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता की जा रही है। इससे शिक्षक काफी परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि मंगलवार को शिक्षाधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने शिक्षकों से बिना डरे काम करने को कहा है। साथ ही कहा कि पत्र मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page