जिनके पास वैध दस्तावेज होंगे उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, सचिव

ख़बर शेयर करें

हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज पांडे ने स्थिति साफ कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने भीमताल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकारी जमीनों पर जहां भी अतिक्रमण किए गए हैं उन्हें हटाया जाएगा। यदि किसी की भूमि भी कार्रवाई के दायरे में आ रही है तो वह संबंधित अधिकारियों के पास अपने दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उन्हें पूरी मदद करते हुए राहत प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

नैनीताल जिले में इन दिनों हाईवे किनारे अतिक्रमण चिन्हिकरण का मामला जोर पकड़ रहा है। जिले में सड़क किनारे बनाए गए 700 से अधिक अवैध निर्माण चिन्हित हो चुके हैं। जिन पर जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी हो सकती है। इसके विरोध में लोग लगातार आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही सरकार से राहत देने की मांग उठा रहे हैं। शुक्रवार को भीमताल पहुंचे सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने कहा कि जिनके पास वैध दस्तावेज होंगे उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

वहीं सचिव ने सीएचस, महाशीर हैचरी, प्रस्तावित पार्किंग, पॉली हाउस ग्लोरी गार्डन, हैडियागांव के प्रावि व जल निगम द्वारा किए जा रहे कामों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का हाल-चाल जानते हुए उन्हें दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page