तीलू रौतेली कनक चंद को वृद्धसेवा एवं अन्य समाजिक सेवाओं के लिए Best Social Worker category में
यश इवेंट द्वारा अपने भव्य कार्यक्रम उड़ान UK23 में सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती बेला टोलिया जी ( जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल ) मशहूर टी वी और फ़िल्म एक्टर श्री अमन वर्मा जी के द्वारा कनक चंद को स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। उन्होंने इवेंट ऑर्गेनाइजर श्री विशाल शर्मा जी और सम्मान चयन समिति का हार्दिक धन्यवाद किया।
इस भव्य आयोजन में हल्द्वानी और उत्तराखंड के अन्य जिलों से , पंजाब से, मुंबई से, दिल्ली आदि अन्य स्थानों से लोग सम्मलित हुए। कार्यक्रम जस्मिन ग्रैंड होटल हल्द्वानी में आयोजित हुआ था।
वृद्ध सेवा के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित ,तीलू रौतेली श्रीमती कनक चंद द्वारा बाबा नीब करौरी वृद्धआश्रम निःशुल्क संचालित किया जाता है। “हल्द्वानी रत्न” नाम से जानी जाने वाली कनक चंद अभी तक41 अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित हुई हैं।
आप बाबा नीब करौरी महाराज जी के जीवनी पर,फ़िल्म डायरेक्टर शरद सिंह ठाकुर के साथ मिलकर पहली फ़िल्म बनाने जा रही हैं। वृद्ध सेवा हेतु 2022 के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित हुई हैं जिसका परिणाम अभी आना बाकी है,
आपने चंद वंश के संस्थापक महाराजा सोमचन्द जी की स्मृति में “चंद रत्न पुरस्कार” की राष्ट्रीय स्तर पर की शुरू की है।
आपके द्वारा वृद्ध सेवा, जागरूकता अभियान ,राज्य स्तरीय वृद्ध महोत्सव, पौधरोपण कार्यक्रम, बुजुर्ग एवम परिवार की कॉउंसलिंग, सीनियर सिटीजन को सम्मानित करने, बच्चों हेतु गुरुकुल का संचालन और भव्य सांस्कृतिक इवेंट्स और बाबा महाराज की भक्त होने के नाते बाबा नीब करौरी महाराज जी की अराधना में आरती लिखकर आरती को संगीतमय रिकॉर्ड भी करवाया है ऐसे अलग अलग तरीको के सामाजिक कार्य समाज हित में किये जा रहे हैं आपका उत्तराखंड में सम्मानजनक स्थान है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

