मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बृहस्पतिवार को सचिवालय में सम्पन्न हुई। कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर गहनता के साथ चर्चा हुई। कैबिनेट ने तय किया है कि हाईकोर्ट गौलापार हल्द्वानी में शिफ्ट होगा। इसलिए इस क्षेत्र में वेलसेट टाउनशिप बनेगी, मास्टर प्लान बनेगा, फिर नक्शे बनेंगे। आस पास एरिया फ्री जोन रहेगा, कोई निर्माण कार्य नही हो पायेगा।
बैठक के बाद मुख्य सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग की। बताया कि विद्युत विभाग में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अवधि बढ़ाई गई है। शिक्षा विभाग के तहत महाविधालय में रिक्त 25 पदों को आउट सोर्स से भरा जाएगा। आवास विभाग के प्रस्तावों पर नजूल नीति में संशोधन कर भारत सरकार को नई नीति मंजूरी के लिए भेजी गई है। फ्री होल्ड जमीन पर 5 प्रतिशत होगी दर।
यूपीसीएल की 3 साल की वार्षिक रिपोर्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। गौलापार हल्द्वानी में शिफ्ट होगी हाईकोर्ट , इस क्षेत्र में वेलसेट टाउनशिप बनेगी, मास्टर प्लान बनेगा, फिर नक्शे बनेंगे। वित्त विभाग के तहत वन टाइम सेटलमेंट स्कीम में 3 महीने का समय बढ़ाया गया
उच्च शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की भर्ती चल रही है। 25 पद भर्ती के बाद भी बचेंगे जिन्हें संविदा से भरा जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

