भवाली में भाजपा के प्रकाश से होगा नए साल में नया उजाला

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भवाली। भाजपा के निकाय चुनाव प्रत्याशी प्रकाश आर्या ने कहा कि अन्य पार्टियों के प्रभावी पदों पर रहने वाले नेता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। बताया कि चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। कहा कि सरकार देश में विकास के लिए हमेशा प्रयासरत है। गाँवो से लेकर शहरों तक योजनाओं से लोगो को जोड़ा जा रहा है। नगर का विकास भी उनकी प्रथमिकता रहेगी। कहा जनता का पूर्ण समर्थन उन्हें मिल रहा है। नगर का मैदान हो या शिविर लाइन की समस्या सभी को हल किया जाएगा। कहा हर वार्ड में पानी, सड़क, की समस्या सामने आ रही है। पहले इन्ही समस्याओं का निस्तारण कर फिर अन्य विकास किये जायेंगे। हर योजना से वार्डो की जनता को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कहा प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मन की।बात कार्यक्रम से शहर से गाँवो तक लोगो से संवाद कर रहे हैं। जिससे लोगो में नया करने की संचार पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा जितने के बाद जल्द विकास की ओर भवाली बढ़ेगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page