भवाली। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बोलोरो भीमताल भवाली रोड में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। आनन फानन में चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकला गया। जानकारी के अनुसार सुबह-सुबह हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बोलोरो नैनी बैंड के पास सड़क से नीचे गिर गई। वहां में पांच लोग सवार थे, गनीमत रही की किसी को चोट नहीं लगी। घर के पास गाड़ी गिरने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सुबह का समय होने से घर के बाहर कोई नही था, जिस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

