बड़ा हादसा::टेंपो ट्रेवलर नदी में समाया 18 यात्री थे सवार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर घोलतीर के समीप एक टेंपो-ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची है।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

बताया जा रहा है । टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में समा गया है।वाहन में 18 यात्रियों की बात कही जा रही है। बचाव और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्‍थल से एक यात्री का शव बरामद हुआ है। 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 11 लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त वाहन टेंपो ट्रेवलर है। इसमें करीब 18 यात्री सवार थे। 11 लापता लोगों की तलाश में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और स्‍थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page