कोरोना की जांच पॉजिटिव आने से मचा हड़कम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में भर्ती एक बुजुर्ग महिला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीज को अस्पताल में आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के कैमरी, बिलासपुर निवासी 76 वर्षीय जमीला उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती थीं। जांच के लिए भेजे गए उनके थ्रोट स्वैब सैंपल में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

उन्होंने बताया कि मरीज की वर्तमान स्थिति सामान्य और स्थिर है। उसे ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है। एहतियात के तौर पर महिला को अस्पताल के वार्ड-सी स्थित पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) रामपुर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही इसकी सूचना राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य, सीएमओ नैनीताल तथा कंट्रोल रूम को भी भेजी गई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page