भवाली। गर्मियों से लेकर जाड़ो तक शहरों गाँवो में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। लेकिन नगर के भीमताल रोड़ में कई दिनों से हजारों लीटर पानी सड़क में बह रहा है। और वीआईपी सड़क होने से हर अधिकारी यहां से होकर गुजर रहा है। लीकेज को देखने वाला कोई नही है। नगर पॉलिका सभासद किशन अधिकारी ने बताया कि महीनों से हजारों लीटर पानी बीच सड़क में बह रहा है। इस वर्ष सभी वार्डो में पानी की समस्या से लोगो को परेशान रहना पड़ा। वही सड़क में बर्बाद हो रही पानी को देखने वाला कोई नही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

