घोड़ाखाल रोड पर भीषण जाम, देखने वाला कोई नही, तीन किमी घुम के आ रहे ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

भवाली। पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही के बीच रविवार को घोड़ाखाल रोड पर लंबे समय तक जाम लगा रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जाम की स्थिति ऐसी रही कि कई ग्रामीण अपने घरों से बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी बाहर नहीं निकल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवाली जाने के लिए उन्हें सामान्य मार्ग के बजाय करीब तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।समाजसेवी सुरेश चंद्र उप्रेती ने बताया कि सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जाम के चलते स्थानीय लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को समस्या से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने मांग की कि पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page