सातताल में वेडिंग सूट के बहाने कैमिकल डालकर पानी में लगा रहे आग कपल, देखने वाला कोई नही

ख़बर शेयर करें

-मछलियों को दर्द देकर ढूंढ रहे खुद की खुशी

  • कैमिकल से नदी में लगा रहे आग

भवाली। समय के बदलने के साथ शादियों में वेडिंग सूट करने का प्रचलन भी बढ़ गया है। लेकिन खुद की खुशी के लिए कपल मछलियों को दर्द देकर जा रहे हैं। नैनीताल से 25 किमी दूरी पर स्थित सातताल झील अपने आप में पर्यटकों को स्वर्ग सा अनुभव करती है। चारों ओर वनों से घिरी झील में पर्यटक नोकायांन करने का लुप्त उठाते हैं। हर साल देश विदेश के लाखों पर्यटक झील का दीदार करने पहुँचते है। रामताल, लक्ष्मणताल, सीताताल, हनुमानताल, सूखाताल, नंद दमयंती ताल, गरुण ताल होने से पर्यटकों को यह स्थान बहुत पसंद आता है। चारो ओर वनों से घिरी तालों में पशु पक्षी जानवर पानी पीने आते हैं। ऐसे में पानी मे केमिकल डालकर इन नादानों को भी जान का खतरा बना हुआ है। वर्तमान में शादियों से पहले नदी किनारे वेडिंग सूट का प्रचलन बढ़ने से हर दिन 5 से 10 कपल वेडिंग शूट करने यहां पहुँच रहे हैं। लेकिन बढ़ते इस प्रचलन से कपल फ़ोटो वीडियो को खास बनाने के लिए नदी में केमिकल व अन्य सामग्री डालकर खुबशुरत मछलियों को दुःख पहुँचा रहे हैं। कई तरह के केमिकल डालकर पानी मे आग लगाकर फ़ोटो शूट की जा रही है। यह लोग बिना अनुमति के जंगल व नदी किनारे पशु पक्षियों को नुकसान पहुँचाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगो ने नाम नही छापने की बात कहकर बताया कि सातताल पर्यटन स्थल है। वेंडिंग सूट के लिए मानक तय होने चाहिए। अपनी खुशी के लिए मछलियों व जंगली जानवरों को नुकसान पहुँचना गलत है। प्रशासन को इस पर जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

कोट….

इन लोगो को परमिशन लेनी चाहिए। हमशे परमिशन नही लेते हैं। यह सब हो रहा है। हमे पता नही है।

दिनेश सिंह रावत, एसडीओ सिचाई विभाग

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

यह लोग वेडिंग शूट के बहाने गंदगी कर रहे हैं। इनसे अन्य लोगो को परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन को इसके लिए मानक व नियम तय करने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

देवेन्द्र सिंह चुनोतियाँ, नगर पंचायत अध्यक्ष भीमताल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page