


नेशनल हाईवे में सिन्याड़ी चंपावत के पास रोडवेज की एक बस सड़क में पलट गई। बस चालक समेत सभी 26 यात्री सुरक्षित हैं। दो यात्रियों को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। रोडवेज की बस दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही थी।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे पिथौरागढ़ डिपो की बस संख्या यूके 07 पीए 3201 सिन्याड़ी के पास सड़क में पलट गई। हादसे में बस में सवार कुल 27 लोग सवार थे। इनमें चालक, 22 महिला और चार पुरुष यात्री शामिल हैं। जबकि परिचालक बस में नहीं था। हादसे में इंद्रा राठौर और कल्पना सिंह दोनों निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोट आई है। दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। सभी यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से पिथौरागढ़ रवाना कर दिया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें