फिर सांड से टकराई बाइक युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से बिंदुखत्ता लौट रहे 18 वर्षीय लवी नेगी पुत्र आनंद नेगी और हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत की बाइक मंगलवार रात एक सांड से टकरा गई। हादसे में लवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हिमांशु का एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, लवी और हिमांशु अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज में बीए में एडमिशन के लिए आए थे। एडमिशन न होने की स्थिति में चारों दोस्त यहां से नैनीताल घूमने चले गए। रात वापस घर लौटते समय लवी की बाइक हल्दूचौड़ स्थित सोयाबीन फैक्ट्री के पास एक लावारिस सांड से टकरा गई। हादसे में लवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page