फिर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें

चमोली । चमोली जिले की गोपेश्वर – पोखरी सड़क पर देवखाल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । घटना की सूचना मिलने पर एडीआरएफ की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है । जानकारी के अनुसार अनिल सेमवाल ( 28 ) पुत्र चक्रधर सेमवाल , निवासी छेमी ( देवखाल ) और संजय ( 36 ) पुत्र चंद्रर शेखर , निवासी ( गणाई ) जोशीमठ त्रिशूला से देवाखाल लौट रहे थे । इस दौरान देवखाल समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । जिससे कार में सवार अनिल और संजय की मौके पर मौत हो गई । ग्रामीणों की ओर से सूचना दिये जाने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला कर दोनों शवों को खाई से निकालकर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page