भवाली में युवाओं ने पौंधे लगाकर संरक्षण किया प्रण

ख़बर शेयर करें

भवाली। जय गोलज्यू कल्याण समिति के तत्वावधान में लोकपर्व हरेला के उपलक्ष पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। रेहड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर उनके व्यस्क होने तक संरक्षण की मुहिम चलाई जाने का संकल्प लिया गया। माल्टा, नीबू, कड़ी पत्ता, तेजपत्ता आदि पौधों का रोपण किया गया। समिति के उपाध्यक्ष हितेश साह ने कहा पौधे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है। विकास की इस अंधी दौड़ में तेजी से पेड़ों का कटान हो रहा है, जिससे प्रकृति असंतुलित हो रही है। इसमें संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों को लगाना होगा और इन पौधों को संरक्षित भी करना होगा। वही सामाजिक कार्यकर्ता अफसर अली ने बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सभी को ना सिर्फ पौधे लगाने बल्कि उनके संरक्षण पर भी ध्यान देने की बात कही। इस दौरान अभियान में संजय टम्टा, मयंक चनियाल, अभय आर्य, करन सनवाल, मोहन टम्टा, कमल, लक्की, शिवांशु आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page