भवाली में धरने पर बैठेंगे यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की कमी को लेकर यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पंकज बिष्ट धरने पर बैठेंगे। मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि नगर में एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। नगरीय व आस पास की 10 हजार से अधिक ग्रामीण जनता सीएचसी पर निर्भर है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नही मिलने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह सीएचसी गए, लेकिन डॉक्टर नही होने से अस्पताल में लोग डॉक्टर का इंतजार करते रहे। बताया कि ग्रामीण जनता नैनीताल हल्द्वानी के चक्कर काटने को मजबूर है। कहा जल्द स्थनीय जनप्रतिनिधियों व जनता के साथ डाक्टरों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर चार धाम ड्यूटी व पीजी करने गए है। सभी जगह डॉक्टरो की परेशानी है। अस्पताल आये सभी मरीजों को डॉक्टर उपचार दे रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page