भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में बीते रविवार देर रात कार सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी, गंभीर हालत में उसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूल कोटाबाग और हाल मल्ला गोरखपुर गंगा कॉलोनी निवासी उमेश सिंह बिष्ट (23) देर रात अपने भाई कमल बिष्ट को देने तिकोनिया की ओर आ रहा था। इसी बीच रास्ते में कुछ सवार सवार थे। इसमें से एक युवक नीचे उतरा और उमेश को लगाई फिर पीछे से गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी है, यहां से उसे बेस अस्पताल ले गया, फिर एसटीएच ले गए। युवक के पैर में गोली फंसी रह गई, इसलिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल युवक क्षेत्र के शोरूम में काम करता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

