रामगढ़ में अंगीठी की गैस से युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

-दोनों सगे भाई पाँच दिन पहले आये थे रामगढ़

भवाली। ठंड बढ़ने के साथ गाँवो में लोगो ने अंगीठी जलाना शुरु कर दिया है। इसके साथ ही अंगीठी की गैस लगने के मामले भी सामने आने लगे हैं। शुक्रवार रात रामगढ़ के झुतिया सुनका ग्रामसभा में अंगीठी की गैस लगने से युवक की मौत हो गई। सुबह अन्य साथियों के उठाने पर युवक नही उठे तो दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहाँ दोनों युवक बेसुध पड़े थे। ग्रामीणों के देखने पर एक युवक की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को सूचना के बाद एक युवक को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक जहीर अहमद 33 पुत्र जमील अहमद, रफीक अहमद 35 पुत्र जमील अहमद निवासी ज्वालापुर तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश पाँच दिन पहले कारपेंटरी लकड़ी का काम करने आये थे। शुक्रवार रात ठंड बढ़ने से कमरे में अंगीठी में आग जलाकर सो गए थे। सुबह दोनों के नही उठने पर अन्य साथियों ने उठाया। लेकिन नही उठने पर ग्राम प्रधान सुरेश मेर व अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। जहीर अहमद को मृत अवस्था मे मिला। बेसुध रफीक को ग्राम प्रधान सुरेश मेर ने सीएचसी मल्ला रामगढ़ पहुँचाया। जहाँ से उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, परिवार को सूचना दे दी गई है। दूसरा युवक ठीक है। पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जिसके बाद परिवार को सौप दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page