समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

ख़बर शेयर करें

भवाली कार्यालय में बधाई देने वालों का लगा तांता, नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

भवाली। नगर के युवा समाजसेवी एवं नेता शीलू कुमार नें पत्नी सपना कुमारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद शुक्रवार को शीलू कुमार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चलने के साथ ही भवाली, बेतालघाट और नैनीताल क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके भवाली स्थित कार्यालय पहुंचे और फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने को क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं शीलू कुमार ने समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। शीलू कुमार के अचानक कांग्रेस का दामन थामने के बाद नैनीताल विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। राजनीतिक जानकारों की नजर अब इस बात पर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शीलू कुमार की सक्रियता कांग्रेस की रणनीति को कितना प्रभावित करती है। उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को क्षेत्र में युवा चेहरे के साथ सामाजिक पकड़ का फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अन्य राजनीतिक दलों में भी नैनीताल विधानसभा सीट को लेकर नए सिरे से मंथन शुरू होने की चर्चाएं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सीट की राजनीति और अधिक दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page