एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैकिंग 2026-27 डे-कम-बोर्डिंग स्कूल रैकिंग में एचजीएस भीमताल ने उत्तराखंड राज्य में नवा तथा भीमताल नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया I एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान को उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया। एचजीएस भीमताल को सराहनीय प्रबंधन, गुणवत्ता युक्त शिक्षा बेहतर अनुशासन के लिए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया द्वारा इस विशिष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया ।
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया का प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री मनोज तिवारी जी ने प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट जी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया । प्रधानाचार्या जी को नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए ट्रांसफार्मेशनल लीडरशिप के खिताब से भी नवाजा गया ।विद्यालय की इस उपलब्धि पर संस्था की प्रमुख शिक्षा व बाल विकास निर्देशिका डा० देवोरति बोस जी ने प्रधानाचार्या ,शिक्षकों व कर्मचारियों के अथक प्रयासों की सराहना की व इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी । प्रधानाचार्या श्रीमती महिमा भट्ट जी ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास को जाता है। उनके परिश्रम एवं सहयोग के बिना कोई भी उपलब्धि हासिल नही की जा सकती। हम सर्वांगीण शिक्षा, सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में समाज के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगें, जिससें विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



