जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर भवाली भीमताल के पत्रकारों ने जताया शोक

ख़बर शेयर करें

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी के निधन पर भवाली के पत्रकारों ने जताया शोक
भवाली। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार को हल्द्वानी स्थित आवास पर हृदयाघात के चलते आकस्मिक निधन हो गया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें बचाने का हरसंंभव प्रयास किया, लेकिन उनका निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पत्रकारिता जगत के साथ ही प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
गिरिजा जोशी अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और पत्रकारों के साथ सहज संवाद के लिए पहचाने जाते थे। उनके असमय निधन से नैनीताल जिले के पत्रकारों में गहरा दुख है।
भवाली भीमताल के पत्रकारों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पत्रकारों ने कहा कि गिरिजा जोशी का सरल और सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page