मोटरसाइकिल से कच्ची शराब की तस्करी कर रहे अभियुक्त को 134 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
संक्षिप्त विवरण –
डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिह राना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 134 पाउच कच्ची शराब मय बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही-
दिनांक 12.09.2026 को कोतवाली लालकुआं चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त बंटी पुत्र जीत सिंह निवासी तुमरिया डैम नं0- 1 चंद्र नगर मलधनचौड़ थाना रामनगर जिला नैनीताल को पुलिस बैरियर सुभाष नगर लाल कुआं के पास से मोटरसाइकिल वाहन सं0 UK18Q5328 हीरो HF Deluxe में एक सफेद प्लास्टिक कट्टों में 134 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त बंटी द्वारा उक्त कच्ची शराब सूरज नाथ गोस्वामी निवासी बिंदुखत्ता के लिए तस्करी करना एवं इससे पूर्व भी सूरज गोस्वामी को कई बार कच्ची शराब बेचने के लिए देना बताया। सूरज गोस्वामी के साथ कच्ची शराब तस्करी करने से संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए। जिस संबंध में उक्त सूरज गोस्वामी के विरुद्ध भी धारा 69 बी आबकारी अधि में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
अभियुक्तगण बंटी एवं सूरज नाथ गोस्वामी के विरुद्ध थाना लालकुवा में FIR No. 135/26 धारा 60/69बी/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त बंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा!
पुलिस टीम –
1-उप निरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता
2- का0 प्रहलाद सिंह
3- का0 दयाल नाथ
4- का0 वीरेन्द्र रौतेला
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

