विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें

विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई
धारी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नैनीताल एवं प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी विपिन चंद्र को कांग्रेस के केकेसी विभाग में नैनीताल एवं अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख धारी रघु कुमार, पूर्व प्रधान सुनकिया गंगा सिंह और पूर्व उपप्रधान चौखुटा हेम चंद्र ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ केंद्रीय पूर्व मंत्री उदित राज एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केकेसी विभाग के चेयरमैन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपिन चंद्र को मिली नई जिम्मेदारी से संगठन को दोनों जिलों में मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विपिन चंद्र अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए नैनीताल एवं अल्मोड़ा में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने विपिन चंद्र के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page