युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर के मखियाली खुर्द गांव में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए निकला युवक घर नहीं लौटा। देर रात युवक का शव गांव के पास ही निर्माणाधीन मकान में शटरिंग के सामान के नीचे पड़ा मिला। युवक की कुछ लोगों के साथ हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मखियाली खुर्द गांव निवासी हलीम का 22 वर्षीय बेटा शादाब शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे नमाज पढ़ने के लिए लंढौरा स्थित मस्जिद के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page