युवक छत की रेलिंग में बैठ कर देख रहा था आईपीएल, गिरकर हुई मौत

ख़बर शेयर करें

खटीमा।

छत की रैलिंग पर बैठकर मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा युवक अचानक छत से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
चकरपुर के बुढ़ाबाग निवासी चंदर सिंह दिगारी का 27 वर्षीय पुत्र दीपक दिगारी रविवार की देर शाम अपने घर में छत की रैलिंग में बैठकर मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व स्थानीय लोग घायल दीपक को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र राज ने बताया कि मृतक दीपक परिवार का इकलौता था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सोमवार को मृतक दीपक दिगारी का बनबसा शारदा घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page