खाई में गिरा युवक मौत, दो और लापता

ख़बर शेयर करें

टिम्टा क्षेत्र के जंगल में रविवार देर रात तीन लोग रहस्यमय ढंग से खाई में गिर गए। घटना के कुछ घंटों बाद सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव खाई से बरामद किया है। दो लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सोमवार को दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता लोगों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक भावनाओं से खेलने के बजाय सरकार अपनी उपलब्धियां जनता के सामने रखे, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे तीन लोग टिम्टा क्षेत्र में जंगल की तरफ से पाइप लाकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में लोड कर रहे थे। इस बीच पनार से गंगोलीहाट की तरफ आ रही एक कार सड़क पर आकर रुकी तो ये तीनों लोग ट्रक और पाइप वहीं छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। इस दौरान अंधेरे में उनका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने दिन भर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक युवक का शव खाई में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त ग्राम डम्डे निवासी सुनील कुमार (32) के रूप में हुई। पुलिस ने शव खाई से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाम तक पुलिस टीम बाकी दो लोगों की तलाश में जुटी थी, लेकिन इन दो लोगों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी साफ कह पाने की स्थिति में नहीं है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page