अब युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त

ख़बर शेयर करें

लमगड़ा ब्लॉक के बमनस्वाल गांव में एक युवती ने मामूली कहासुनी में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, युवती के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा!

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय नेहा जोशी पुत्री गोकुल चंद्र जोशी शुक्रवार सुबह परिजनों के साथ घर पर ही थी। इसी बीच नेहा की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। युवती करीब नौ बजे अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक जब नेहा कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसके छोटे भाई को उसे बुलाने भेजा। जैसे ही भाई कमरे में पहुंचा तो बड़ी बहन को फंदे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना भाई ने परिजनों को दी। नेहा को फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page