देवीधुरा के विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का शुभारंभ 16 अगस्त को सांगी पूजन के साथ होगा

ख़बर शेयर करें

देवीधुरा के विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का शुभारंभ कल 16 अगस्त को सांगी पूजन के साथ होगा

चंपावतः मां वाराही धाम देवीधुरा के विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले का शुभारंभ कल 16 अगस्त को सांगी पूजन के साथ होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा पूर्वान्ह 11 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को फल फूलों से बग्वाल खेली जाएगी। मेले के दौरान 11 दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न किए जाएंगे। मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने बताया

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कि 16 अगस्त को सांगी पूजन के साथ केंद्रीय राच्यमंत्री अजय

टम्टा मेले का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति और

जिला प्रशासन के सहयोग से मेले की सभी व्यवस्थाएं लगभग पूर्ण

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

स्टेक एम

5 18 अगस्त को मंदिर परिसर में रोटरी

दान शिविर लगाया जाएगा। मेले के दौरान

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। 19 अगस्त को विश्व

प्रसिद्ध बग्वाल होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की भांति

बग्वाल फल और फूलों से खेली जाएगी। बग्वाल के दिन मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। 20 अगस्त को मां ब्रज वाराही

की रथयात्रा निकलेगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से 21

अगस्त को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। 22

अगस्त को सेंट्रल अस्पताल हल्द्वानी द्वारा आंखों का कैम्प लगाया

जाएगा तथा 26 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन झांकी के साथ मेले

का समापन होगा।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page