पत्नी ने आइब्रो बनाई तो पति ने दे दिया तलाक

ख़बर शेयर करें

सऊदी अरब में बैठे पति ने वीडियो कॉल में पत्नी की आइब्रो बनी देखी तो वह इतना भड़क गया कि उसने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे डाला। यहां ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न के केस के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

कुली बाजार निवासी गुलसबा ने बताया कि उनका निकाह 17 जनवरी 2022 को कोहना फूलपुर प्रयागराज निवासी मोहम्मद सालिम के साथ हुआ था। गुलसबा के मुताबिक 30 अगस्त 2023 को मोहम्मद सालिम काम के लिए सऊदी अरब चले गए। उसके बाद उनसे प्रतिदिन फोन पर बात होने लगी। इधर, ससुराल वाले कार की मांग कर प्रताड़ित करने लगे थे। प्रताड़ना से तंग आकर वह प्रयागराज से कानपुर लौट आई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page