भवाली में महिला कांस्टेबल के पैर में चढ़ा कार का पहिया

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रामगढ तिराहे में सीजन ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबलनक पैर में एक वाहन का पहिया चढ़ गया।जिसपर महिला कांस्टेबल को तुरंत सीएचसी भवाली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया।
पुलिस जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल रमा गिरी सीजन ड्यूटी पर नगर में आई है। दोपहर के वक्त वह रामगढ तिराहे पर यातायात नियंत्रित कर रही थी। इसी बीच भीमताल की ओर से आ रहे वैगनआर कार का एक पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। जिसपर वह दर्द से कराहने लगी। इसी बीच अन्य पुकिसकर्मियो ने उन्हें तत्काल सीएचसी भवाली पहुँचाया। डॉ रमेश ने बताया कि महिला कांस्टेबल के पैर में अंदरूनी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन चालक के विरूद्ध कोई कार्यवाही नही की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page