भवाली। नगर में वीकेंड के चलते दिन भर जाम लगता रहा। घण्टो जाम लगने से यात्री परेशान रहे। कैंची धाम में पर्यटक नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए हजारों भक्त शाम तक पहुँचते रहे। श्यामखेत चाय बागान में पर्यटकों चाय की पत्तियों के बीच फ़ोटो लेते नजर आए। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि वीकेंड के चलते 70 फीसदी बुकिंग होटलों में रही। देर शाम तक होटल के लिए फोन आते रहे। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग आती रही। दो दिन छुट्टी के चलते होटल होम स्टे व्यवसायी खुश रहे। कहा आगामी वीकेंड को लेकर पुलिस को जाम की समस्या के लिए यातायात रूट प्लान बनाने की जरूरत है। जिससे पर्यटक जाम की समस्या से बच सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

