भवाली में पानी की समस्या जल्द ऐसे होगी हल

ख़बर शेयर करें

-जल संस्थान ने टैंको के आस पास बनाए रिचार्ज पिट

भवाली। नगर के 7 वार्डो की जनता को जल संकट से निजात मिलेगी। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान ने पेयजल टैंको के पास 10 रिचार्ज पिट बनाए हैं। रिचार्ज होने के बाद सही परिणाम आते ही अन्य स्थानों पर भी रिचार्ज पिट बनाये जाएंगे। नगर के श्यामखेत, कहलक्वीरा, रानीखेत रोड़, नैनीताल रोड़, रेहड़, टमट्यूड़ा में लोगो को गर्मियों में पानी की समस्या रहती है। इसी लिए जल संस्थान एई मुकेश कुमार ने परिसर में रिचार्ज पिट बनाकर समस्या का समाधान करने का मन बनाया है। जिससे गर्मियों में जनता को पानी मिल सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 रीचार्ज पिट बनाएं गए हैं। सही परिणाम आने के बाद अन्य पिट बनाएं जाएंगे। जिससे सभी वार्डो में भरपूर पानी पहुँच सके।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page