जिला आइकंस ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश।

ख़बर शेयर करें

स्वीप टीम नैनीताल के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता संदेश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद के गणमान्य एवं लब्धप्रतिष्ठित हस्तियों को जिला आइकॉन के रूप में नामित किया गया है।
स्वीप टीम के सह- समन्वयक गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि भावी पीढ़ी, युवा मतदाताओं एवं जन सामान्य को वोटर आईडी कार्ड बनाने, उसमें यथासंभव संशोधन करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से संदेशपरक वीडियो जारी किए गए हैं।
इन संदेशों के माध्यम से आगामी स्थानीय लोक पर्वों तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय में युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड बनाने तथा मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आवाहन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

जिला निर्वाचन आइकंस के रूप में जिन लब्ध प्रतिष्ठित हस्तियों को चुना गया है, उनमें पद्म श्री यशोधर मठपाल एवं अनूप शाह, जीवन चंद्र जोशी, भुवन चंद्र गुणवंत, सुरेश चंद्र पांडे, हेमंत बिष्ट, गिरीश रंजन तिवारी, जया पाठक, मोहन चंद्र जोशी शामिल हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page