विजलेंस ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। उत्तराखंड में एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल का है। जहां “राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में, आज 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रुपए (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तत् व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति क सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। निदेशक सतर्कता

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page