भवाली में संजय बने भारतीय वालिमिकी धर्म समाज के जिलाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

भवाली। रविवार को रामगढ़ रोड़ स्थित होटल स्प्रिंग वुड में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की एक बैठक दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय मुख्य संचालक लल्ला बाबू द्रविड़ की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने संबोधित कर समाज की विभिन्न कुरीतियो एवं समाज में बढ़ रहे नशे के खिलाफ समाज को एक जुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा समाज में शिक्षा को घर घर तक पहुंचाना एवं युवाओं को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना उद्देश्य है,जिससे समाज और अधिक विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि अयोध्या में उनके भव्य मंदिर का निर्माण में बाल्मीकि रामायण का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बाल्मीकि रामायण के तथ्यों के आधार पर ही अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला दिया। वाल्मीकि समाज का इतिहास काफी मजबूत और संघर्षील रहा है, वाल्मीकि समाज सनातन धर्म का मुख्य रक्षक भी है, जिसने कभी भी हिंदू समाज में कोई भी परेशानी आने पर धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया है। बैठक में सर्व सहमति से भारतीय वालिमिकी धर्म समाज का संजय कुमार को जिलाध्यक्ष, मोहित कुमार को जिला उपाध्यक्ष, यश आर्यन को नगर अध्यक्ष चुना गया।
इस दौरान बैठक में रवि द्रविड़ इंद्रपाल, रोबट चौधरी, सतीश वाल्मीकि, मुनिराज वाल्मीकि, राम प्रसाद अद्वैती, पंकज अद्वैती, रिंकू, संजय कुमार, मोहित कुमार ,कौशल कुमार, यश आर्यन, रोहित कुमार,सागर आदि रहे।
तथा सर्व सहमति से संजय कुमार जी को जिला अध्यक्ष भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज तथा मोहित कुमार को जिला उपाध्यक्ष एवं यश आर्यन को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page