कैंची धाम स्थापना दिवस में पाथवे पर खड़े होकर श्रद्धालु करेंगे दर्शन

ख़बर शेयर करें

-11 दिन में तैयार हो जाएगा पाथवे

भवाली। कैची धाम में बड़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रसाशन ने मंदिर गेट के पास पाथवे बनाने का काम शुरू कर दिया है। ठेकेदार द्वारा 80 मजबूर लगातार लगातार तेजी से काम किया जा रहा है। आपको बता दे कैची धाम में हर वर्ष 15 जून को लाखों की संख्या में बाबा के भक्त पहुँचते है। जिससे सड़क किनारे रात से ही श्रद्धालु लाइन में खड़े होकर बाबा के दर्शनों के लिए खड़े रहते हैं। लेकिन इस वर्ष 60 वे स्थापना दिवस पर श्रद्धालु पाथवे में खड़े होकर बाबा के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही लाइन में खड़े हो सकेंगे। जिससे सड़क में जाम की समस्या से निजात मिलेगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद कैची धाम में 300 मीटर का पाथवे 11 जून तक श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर लिया जाएगा। लगातार 80 मजदूरों की मदद से पाथवे बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिससे बाबा के दर्शनों को आने वाले देश विदेश के भक्तो को परेशानी का सामना ना करना पड़े। ठेकेदार महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 80 मजबूर हर दिन काम कर रहे हैं। 10 जून तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page