अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को नव निर्मित मंदिर में राम लला जी की मूर्ति की होने वाली प्राणप्रतिष्ठा की प्रक्रिया के प्रथम चरण में विश्व हिंदू परिषद जिला हल्द्वानी द्वारा हरिद्वार हरकी पौड़ी में प्रान्त पदाधिकारियों के सहयोग से पूजा अर्चना के पश्चात ,पूजित अक्षत के कलश को प्राप्त किया गया था। जो कि हल्द्वानी राम मंदिर में पहुचाये गए।
विहिप द्वारा पुजित अक्षत कलश को, जन मानस तक प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण देने हेतु संघ को सौपा जाना था। इसलिए पूजित अक्षत के स्वागत और अभिनन्दन हेतु जिला विश्व हिंदू परिषद हल्द्वानी की अगवाई में एक पावन भव्य पैदल यात्रा के माध्यम से पूज्य अक्षत कलश को संघ कार्यालय मुखानी में पहुचाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस पावन यात्रा में लोगों ने अक्षत कलश के दर्शन किए, फूलों की वर्षा की, जय श्री राम के नारों, और भजन कीर्तनों के साथ अक्षतों का अभिनन्दन और स्वागत किया।
पूजा और आरती के बाद यात्रा श्री राम मंदिर निकट रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पटेल चौक फिर बर्तन बाजार, सदर बाजार से होते हुए कालाढूंगी रोड से मुखानी स्थित संघ कार्यालय पर पहुंची जहा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा कलश तहसील प्रचारक संजीव जी को शौंपा गया।
संघ कार्यालय में कलश सौपने के बाद पूजा अर्चना ,आरती फ़िर समापन पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। ततपश्चात प्रसाद वितरण हुआ
इस यात्रा में प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद डा विपिन चंद्र पाण्डे जी, प्रांत उपाध्याक्ष श्री दीवान फर्तियाल जी, प्रांत सह मंत्री धीरेन्द्र शर्मा जी, पूजा लटवाल विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ,नन्द किशोर आर्या, पीयूष शर्मा, गिरीश पांडे,मलय तिलारा, कनक चंद, अमन चौधरी, निर्मला पांडे, कल्पना शर्मा, नारायण दत्त पांडे,विजय फ़रतीयाल, भावना, ममता, आदि हल्द्वानी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित भारी संख्या में संघ के स्वयं सेवक व अन्य कार्यकर्ताओ, नगर की संस्थाओं और आम जनता ने इस पावन पवित्र कार्य को सम्पादित होने में अपनी अपनी उपस्थिति की।
विश्व हिंदू परिषद जिला हल्द्वानी/ मातृशक्ति दुर्गावाहिनी/बजरंग दल आदि ने सभी को धन्यवाद दिया और भविष्य में राम काज में सभी का सहयोग पुनः मिलेगा ऐसी आशा व्यक्त की।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

