देश में आज हुई हैं सत्य की जीत,कांग्रेस नेता मनोज शर्मा

ख़बर शेयर करें

भीमताल विधानसभा से कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बयान जारी कर कहाँ कि आज देश मे सत्य की जीत हुई है ।

उन्होंने कहाँ कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को मोदी सरनेम केस में बड़ी राहत मिली है । सप्रीम कोर्ट ने उन्हें मानहानि का दोषी पाये जाने पर मिली दो साल की सजा पर रोक लगा दी है । अब राहुल गाँधी संसद में जाकर भागीदारी कर सकते है औऱ उनकी सांसदी बहाल रहेगी । मनोज शर्मा ने कहाँ कि जिस तरह राहुल जी देश की आवाज को लगातार संसद में उठा रहे थे , बेरोजगारी , महंगाई जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को चेता रहे थे , जिस तरह राहुल जी लगातार कह रहे थे कि यह सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रही है । उसे देश का युवा , मातृ शक्ति समझ रहे थे और राहुल जी से जुड़ रहे है , भारत जोड़ो यात्र से राहुल गाँधी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है जिससे घबरा कर “केंद्र की मोदी सरकार षड्यंत्र के तहत राहुल गाँधी लोक सभा सदस्यता को खत्म करना चाहती थी , परन्तु मा. सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह राहुल कि लोकसभा सदस्यता को बहाल रखने का आदेश जारी किया वह स्वागत योग्य आदेश है जनता का विश्वास न्यायिक प्रक्रिया के प्रति बढ़ा है लोगों को आश जगी है कि सुप्रीम कोर्ट में हमेशा सत्य की ही जीत होगी , उन्होंने कहां की हम लोग पुनः सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते है ।
मनोज शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले कांग्रेस जनों के साथ आमजन में भी नई ऊर्जा का संचार हुआ है । न्यायिक प्रक्रिया और सुप्रीम कोर्ट के प्रति विश्वास बढ़ा है और सरकार की क्या मंशा है ये भी जनता के सामने स्पष्ट हुआ है ।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page