टनकपुर के ज्ञान खेड़ा में उत्तरांचल रामलीला समिति द्वारा सुंदर रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें कल हनुमान जी द्वारा लंका दहन का सुंदर चित्रण दिखाया गया। स्थानीय कलाकारों ने सुंदर अभिनय दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। हनुमान जी जब अशोक वाटिका में सीता मैया को देखते हैं हैं तब वह प्रभु रामचंद्र जी द्वारा दी गई चूणामणि को सीता मैया को दिखाते हैं और सीता मैया उसे पहचान लेती है और हनुमान जी रामचंद्र जी के लंका आकर सीता मैया को ले जाने की भी बात कहते हैं जिससे सीता मन प्रसन्न हो जाती है।इसी दौरान हनुमान अशोक वाटिका में लगे सारे फल खा जाते हैं साथ ही राक्षसों से युद्ध करते हुए उन्हें मौत के घाट उतारते हैं यह बात रावण को पता चलती है और रावण उन्हें बंदी बनाकर अपने सम्मुख पेश करने की बात करते हैं इसी दौरान रावण द्वारा हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है हनुमान जी इस पूछ से पूरी लंका को जलाकर भस्म कर देते हैं। इस दौरान कल उत्तरांचल रामलीला समिति में अनेक स्थानीय दर्शकों ने सुंदर रामलीला का आनंद लिया साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में टनकपुर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

