गंगाजल लेने गए दो युवक गंगा में बहे

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार गंगाजल लेने गए ग्राम बरहैनी के दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। सूचना पर परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार ने थामा कांग्रेस का हाथ, नैनीताल विधानसभा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल

ग्राम बरहैनी से करीब 40 युवकों का जत्था बुधवार को गंगाजल लेने हरिद्वार गया था। गुरुवार को गंगा स्नान करते समय 19 वर्षीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा, 17 वर्षीय अभय मौर्य पुत्र बृजेश मौर्या और वैभव चौधरी पुत्र डॉ.अजय सिंह निवासी गण गंगा नई सड़क बरहैनी बहने लगे। वीरेंद्र और अभय तेज बहाव में बह गये, पर वैभव को लोगों ने बचा लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page