हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये था पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

विगत दिनों हुए गोविंद सिंह फर्त्याल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो भाईयों ने पेड़ काटने के विवाद में गोविन्द को मौत के घाट उतार दिया था। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि गोविंद की हत्या उसके पड़ोसी दो भाइयों ने मिलकर करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था। विगत 8 अक्टूबर को मृतक का शव किशनपुर छोई के पास नहर से मिला था, मृतक की हत्या का अंदेशा जताते हुए उसके पुत्र सौरभ द्वारा स्थानी कोतवाली में तहरीर दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच  की तो पता चला कि मृतक के खेत से कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने कुछ पेड़ काट लिए थे जिसके बाद मृतक की अपने पड़ोसी कुंदन सिंह बिष्ट व उसके भाई भोपाल सिंह बिष्ट से जमकर कहासुनी हुई थी,

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

इसी बीच ,बीच- बचाव करने आई कुंदन व भोपाल की मां से भी मृतक द्वारा कुछ अपशब्द कहे तो दोनों भाइयों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने मृतक गोविंद की जमकर पिटाई करने के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया जिसके बाद अगले दिन मृतक का शव नहर से बरामद हुआ था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page