वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने टीम के साथ सुबह 4 बजे पकड़ा लीसे से भरा ट्रक

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने ज्योलीकोट क्षेत्र में 270 टिन अवैध लीसा जब्त किया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। गुरुवार तड़के वन क्षेत्राधिकारी मनोरा रेंज मुकुल चंद्र शर्मा टीम के साथ ज्योलीकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान पर थे। टीम ने वाहनों की चेकिंग की। इसी बीच यहां से गुजर रहे एक ट्रक को रोका गया। ट्रक की जांच में 270 टिन लीसा गुजर मिला। चालक इससे संबंधित कागजात टीम को नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने तत्काल ट्रक कब्जे में लिया। जबकि वाहन चालक धारचूला पिथौरागढ़ निवासी कमल सिंह से पूछताछ की जा रही है। रेंजर के अनुसार लीसा तथा ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। चालक से पूछताछ के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page