भवाली। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग में निगलाट के पास एम्बुलेंस बीच सड़क खराब होने से लंबा जाम लग गया। बीच सड़क में खड़ी एम्बुलेंस से सड़क में यातायात बाधित रहा। दो घण्टे तक एक छोर से वाहनों को निकला पड़ा। जिससे जाम में लोग परेशान रहे। स्थानीय लोगो ने पुलिस को एम्बुलेंस खराब होने की सूचना दी। कैची चौकी प्रभारी कृष्णा गिरी ने बताया कि दिल्ली से एम्बुलेंस शव को छोड़ने खैरना की तरफ आई थी। वापस जाते समय एम्बुलेंस में अचानक पेट्रोल खत्म हो गया था। चालक को बुलाकर वाहन को किनारे किया गया। जिससे जाम खुल सका।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

